देश के भूजल विकास का चरण 58% है । देश के विभिन्न भागों में भूजल का विकास एक समान नहीं है । देश के कुछ भागों में भूजल के अत्यधिक गहन विकास के परिणामस्वरूप अतिदोहन हुआ है जिस कारण कई क्षेत्रों में भूजल स्तर में गिरावट आई है तथा तटीय क्षेत्रों में समुद्री जल का अन्त:प्रवेश हुआ है । कुल 5723 आकलन प्रशासनिक इकाईयों (ब्लॉक/ तालुक/ मण्डल/ जल ग्रहण क्षेत्र) में से 839 इकाई 'अतिदोहित,' 226 गंभीर, 550 अर्ध्दगंभीर, 4078 इकाई 'सुरक्षित' तथा 30 इकाई 'लवणीय' है । 'अतिदोहित' एवं 'गंभीर' के रूप मं ब्लॉक/ तालुक/वाटरशेड का वर्गीकरण (अनुबंध-ग से लिंक)
'अतिदोहित' एवं 'गंभीर' के रूप मं ब्लॉक/ तालुक/वाटरशेड का वर्गीकरण
|