मीठे जल के लिए देश के भूजल संसाधन का आकलन जीईसी-97 के दिशानिर्देश और सिफारिशों के आधार पर किया गया है । देश के कुल वार्षिक पुर्नभरणीय भूजल संसाधन का आकलन 433 बिलियन घन मीटर (बीसीएम) के रूप में किया गया है । प्राकृतिक निस्सरण के रूप में 34 बी सी एम को पृथक करते हुए समस्त देश के लिए शुध्द वार्षिक भूजल उपलब्धता 399 बी सी एम है । वार्षिक भूजल ड्राफ्ट 231 बी सीएम है जिसमें से 213 बीसीएम सिंचाई उपयोग तथा 18 बीसीएम घरेलू एवं औद्योगिक उपयोगों के लिए है ।
राज्यवार भूजल संसाधन उपलब्धता, उपयोग एवं विकास का चरण अनुबंध-1
|