सिंचाई, सबसे अधिक प्रभावी सूखा बचावकारी तंत्र तथा कृषि उत्पादन में काफी मात्रा में स्थिरता लाने वाला एकमात्र सबसे बड़ा तत्व सिद्ध हुआ है। सूखा प्रवण क्षेत्रों में सिंचाई की राज्य-वार स्थिति तालिका 1 में दी गई है।
यह देखा जा सकता है कि सूखा-प्रवण जिलों का कुल भौगोलिक क्षेत्र १०८ मिलियन हैक्टेयर है जिसमें से ८१ मिलियन हैक्टेयर (७५%) कृष्य, सकल बुवाई क्षेत्र ६१.९ मिलियन हैक्टेयर (५७.४%) तथा सकल सिंचित क्षेत्र १४.३ मिलियन हैक्टेयर है। सूखा-प्रवण जिलों में फसल के अधीन कुल क्षेत्र में से लगभग २३.२३% क्षेत्र सिंचित है जबकि इस आशय का अखिल भारतीय औसत ३०.१५% है।
» तालिका 1 |