अपनी स्थापना के बाद के वर्षों के दौरान एनपीसीसी ने भारत तथा विदेशों में सिविल निर्माण कार्य परियोजनाओं में पर्याप्त विशेषज्ञता प्राप्त कर ली है। एनपीसीसी ने देश के भीतर बुनियादी ढांचे के विकास में योगदान दिया है और सारे देश में फैले अत्यन्त दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में 150 से अधिक परियोजनाएं पूरी कर ली हैं। आज की तारीख में एनपीसीसी के पास अद्यतन जानकारी और प्रबन्ध विशेषज्ञता से युक्त योग्य परिणामोन्मुखी व्यावसायिक इंजीनियरों का एक दल विद्यमान है। यह निगम निर्माण कार्यों के लिए भारी मृदा संचालन उपस्करों जैसे कि एक्सकेवेटरों/लोडरों/डोजर/डम्परों तथा बैचिंग संयंत्रों, कंक्रीट पम्पों, कम्प्रेसरों जैसे अन्य निर्माण उपस्करों से सुसज्जित है। |