केन्द्रीय जल संसाधन मंत्रालय द्वारा पूर्णतः वित्तपोषित स्वायत्त निकाय के रूप में यह संस्थान भारत सरकार द्वारा दिसम्बर, 1979 में स्थापित किया गया था। इसके प्रमुख कार्य निम्नानुसार हैं:
जल विज्ञान के सभी पहलुओं में सुव्यवस्थित तथा वैज्ञानिक कार्य करना, सहायता देना, संवर्धन करना और समन्वय करना।
जल विज्ञान के क्षेत्र में अन्य राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों से सहयोग तथा समन्वय करना।
संस्था के उद्देश्यों के अनुपालन की दृष्टि से अनुसंधान तथा संदर्भ पुस्तकालय की स्थापना तथा रखरखाव करना और पुस्तकों, समीक्षाओं, पत्रिकाओं तथा इसे अन्य प्रासंगिक प्रकाशनों से समृद्ध बनाना।